पलामू, जनवरी 24 -- मेदिनीनगर। झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड नगर निगम चुनाव प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड में नगर निगम चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। सरकार के स्तर से इस संबंध में कोई रोक नहीं है, अब राज्य चुनाव आयोग को ही चुनाव की घोषणा करनी है। श्री ठाकुर पलामू में झारखंड एवं पश्चिम बंगाल कांग्रेस के सदस्यता प्रभारी सह झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अजहर पप्पू की माता स्वर्गीय आबदा खातून के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने मेदिनीनगर स्थित उनके आवास पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दी गई है, हालांकि कुछ तकनीकी या प्रशासनिक कमियों के कारण चुनाव आयोग द्वारा घोषणा में थोड़ी देरी हो रही है। लेकिन सरकार स्तर पर अब कोई मामला लंबित नहीं है। मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव...