कानपुर, फरवरी 5 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चल रही प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में नगर निगम क्रिकेट एकेडमी और डीसीए क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें नगर निगम क्रिकेट एकेडमी ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मैच में डीसीए क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन बनाए। टीम की ओर से उदित श्रीवास्तव ने 76 रन बनाए। जवाब में नगर निगम क्रिकेट एकेडमी ने 30.2 ओवर में पांच पर 174 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से फरहान अहमद ने 60 रन, मो. शाद ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में उदित श्रीवास्तव ने तीन विकेट लिया। आजाद द्विवेदी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...