गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की गई 16 आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाएं मंगलवार को नगर निगम को हस्तांरित हो गई। अब इन कॉलोनियों में कर निर्धारण, वसूली और नागरिक सुविधाओं का संचालन नगर निगम करेगा। इससे संपत्तिकर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने समस्त कर अधीक्षक एवं राजस्व वसूलीकर्ताओं को तत्काल सर्वेक्षण कर सम्पत्तिकर लगाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को हुए हस्तांतरण के तहत गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने सड़क, नाली, पार्क, पेयजल, विद्युत सहित समस्त अवस्थापना सुविधाएं नगर निगम को सौंप दी हैं। इसके साथ ही इन कॉलोनियों में अब संपत्तियों का सर्वे, कर निर्धारण और बकाया वसूली की प्रक्रिया तेज होगी। अब तक जीडीए के अधीन होने के कारण कई संपत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.