प्रयागराज, नवम्बर 24 -- प्रयागराज। नगर निगम को एक और झटका लगा है। शासन ने संगमनगरी के पर्यावरण सुधार के लिए दी जाने वाली राशि फिर रोक दी है। शासन ने 15वें वित्त से अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, मुरादाबाद, झांसी नगर निगम को एक अरब 66 करोड़ रुपये जारी किया है। प्रयागराज नगर निगम को भी लगभग 35 करोड़ रुपये इस मद से मिलने के कयास लगाए जा रहे थे। इससे पहले शासन ने 21 अक्तूबर को 15वें वित्त से पांच अरब 31 करोड़ 16 लाख रुपये आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ और वाराणसी नगर निगमों को जारी किया था। पिछली बार भी प्रयागराज नगर निगम से भविष्य का प्रस्ताव समय से नहीं भेजा गया। तब बसवार प्लांट से कूड़ा निस्तारण कुछ विकास कार्यों को समय से पूरा नहीं किया जा सका था। इस बार नगर निगम को शहर के पर्यावरण सुधार के लिए प्रस्ताव भेजना था। नगर निगम के अधिका...