गया, फरवरी 24 -- गया नगर निगम की बनीं दुकानों में सालों से बिना किराया दिये रहने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है, जो दुकानदार वर्षों से और तीन माह से अधिक समय से किराया नहीं दिया है उन सभी को चिह्नित कर नोटिस भेजे जा रहे हैं। अब तक 23 दुकानें को चिह्नित कर सील किया जा चुका है। -शहर के अलग-अलग क्षेत्र में नगर निगम की हैं 667 दुकानें शहर के एपी कॉलोनी, सिकड़िया मोड़ बस स्टैंड, कोयरीबारी दिग्घी तालाब के समीप, पंचायती अखाड़ा, हाते गोदाम, कठोकर तालाब, गन्नी मार्केट सहित अन्य मोहल्लों में नगर निगम की 667 दुकानें हैं। इन दुकानों पर एक करोड़ 44 लाख रुपये बकाया हैं। इनमें से 40 ऐसे दुकानदार हैं जिनके यहां 20 हजार रुपये से अधिक किराया बकाया है। सभी को नोटिस भेजे जा रहे हैं। कहां है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.