प्रयागराज, फरवरी 7 -- नगर निगम के 350 कर्मचारियों ने शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण कराया। नगर निगम के नए भवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मधुमेह, हिमोग्लोबिन, थायरायड, आंख, दांत और हड्डियों की जांच की गई। अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार शुक्ला ने शिविर का उद्घाटन किया। नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में 109 लोगों ने हड्डी व सामान्य बीमारी के अलावा 111 लोगों की आंख का परीक्षण कराया। 47 लोगों ने आयुर्वेद चिकित्सकों से परीक्षण कराया। कई कर्मचारियों को आयुर्वेद की मुफ्त दवा भी दी गई। 23 लोगों मधुमेह और 60 ने खून की जांच कराई। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने शिविर का समापन किया। शिविर में अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा, मुख्य वित्त व लेखाधिकारी आरके शर्मा, मुख्य अभियंता द...