धनबाद, फरवरी 18 -- डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र में सैरात बंदोबस्ती दर संशोधन के लिए बैठक की गई। बैठक में निगम के सैरातों पर चर्चा की गई, अधिक दर होने की वजह से जिसके लिए संवेदक नहीं मिल रहे हैं। इनकी दर कम करने का निर्णय लिया है। बैठक में नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 17 सैरात पार्किंग हैं। इनमें बरटांड बस स्टैंड, बैंक मोड़ स्थित झरिया टेक्सटाइल मार्केट रोड की दोनों ओर, लिलोरी मंदिर पार्क एवं कतरास बाजार हटिया स्थित पार्किंग एवं स्टॉल (बकरी हट्टा) में बंदोबस्ती नहीं हो पा रही है जबकि इन स्थानों के लिए कई बार विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं। बैठक में डीसी ने कहा कि इन चारों स्थलों के लिए विगत कुछ वित्तीय वर्ष के रेट निकाल कर एक बेस रेट तैयार करें। उसे विभाग को भेजें। विभाग से अनुमति मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.