अलीगढ़, फरवरी 15 -- फोटो.. रामघाट रोड से लेकर खेरेश्वर धाम तक सफाई कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी कूड़ा उठान के लिए राउंड द क्लाक टेंपो शिविरों से उठाते रहे कूड़ा तालशपुर से लेकर खेरेश्वर तक पथप्रकाश व्यवस्था का इंतजाम कराया गया नगर निगम के शिविर समेत अन्य स्थानों पर 900 अस्थाई लाइटें लगाई अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता कांवड़ को लेकर नगर निगम के 1200 से अधिक कर्मचारियों व 50 से अधिकारियों ने संयुक्त रूप से व्यवस्था संभाली। रामघाट रोड तालशपुर से लेकर खेरेश्वरधाम तक सफाई, पेयजल, पथप्रकाश, फॉगिंग, सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। कंट्रोल रूम को सक्रिय रखा गया और अफसरों की तैनाती की गई। कूड़ा उठान के वाहन शिविरों के पास लगाए गए और राउंड द क्लॉक वाहनों की तैनाती की गई है। नगर निगम पिछले एक सप्ताह पहले से कांवड़ की व्यवस्था को करने में जुटा था। ...