लखनऊ, जनवरी 2 -- टिकैतराय चौराहे के पास रहने वाली शालिनी गुप्ता शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में लगे सम्पूर्ण समाधान दिवस में इधर से उधर दौड़ती दिखीं। बहुत परेशान थीं। उनके मकान का टैक्स पहले 432 रुपये आता था, जिसे बढ़ाकर 1.60 लाख रुपये कर दिया गया। काफी भागदौड़ के बाद अधिकारियों ने उनका टैक्स संसोधित करने का निर्देश दिया। ऐसे दर्जनों लोग भीषण सर्दी में यहां भटकते दिखे जिनका कोई दोष नहीं था। लगातार टैक्स जमा कर रहे थे लेकिन नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टरों व कर अधीक्षकों ने गलत तरीके से टैक्स बढ़ाकर उन्हें परेशानी में डाल दिया। शुक्रवार को आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे नागरिकों की पीड़ा के प्रति अधिकारी भी संवेदनशील नहीं दिखे। 76 लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। अधिकतर को मौके पर राहत नहीं मिली। बड़े अफसरों ने जोनल अधिकारियों के पास भेजा। उन...