पलामू, मई 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के मुख्य सड़क एवं मुहल्ला के सड़कों में कई जगह गड्ढा होने के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में यह परेशानी और बढ़ जाएगी। इसे लेकर कई प्रबुद्ध लोगों ने नगर निगम में शिकायत कर जल्द से जल्द बनवाने का मांग किया है परंतु स्थिति यथावत बनी हुई है। सबसे अधिक परेशानी नगर निगम क्षेत्र के चैनपुर शाहपुर मार्ग, हमीदगंज रोड, रांची रोड, बैरिया चौक, कोयल पुल, ओवर ब्रिज सहित अन्य जगह है। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के चनपुर रोड बनवाने की मांग को लेकर चैनपुर थाना के निवासी आंदोलन भी कर चुके हैं। बावजूद अब तक सड़क नहीं बनाया जा सका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रोड में जगह-जगह गड्ढा होने के कारण कई बार दुर्घटना का शिकार होना पड़ जाता है। मेदिनीनगर के शाहपुर चौक पर भी सड़क की स्थिति क...