गोरखपुर, जून 19 -- पादरी बाजार। हिन्दुस्तान संवाद। पादरी बाजार स्थित तिनकोनिया नंबर 01 हरि कैलाश रेजीडेंसी कॉलोनी में नगर निगम के कराए गए खड़ंजा पर कॉलोनी के कुछ लोगों ने अपनी सुविधा के लिए दो से ढाई फीट मिट्टी अपने घर के सामने डाल दी है। इस कारण कॉलोनी में रह रहे अन्य परिवारों को आने जाने में काफी असुविधा हो रही है। दो पहिया और चार पहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं। मिट्टी डालने के लिए नगर निगम से अनुमति नहीं ली गई है। मना करने पर झगड़ा करने पर उतारू हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वार्ड नंबर 17 के पार्षद को भी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.