दरभंगा, अगस्त 4 -- कमला नेहरू स्मारक पुस्तकालय का लोकेशन बेहद खूबसूरत है। लहेरियासराय टावर से सटे पुस्तकालय परिसर में बुजुर्गों के लिए सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं। रविंद्र कुमार चौधरी उर्फ मास्टर साहेब बताते हैं कि यहां निगम का राजस्व संग्रह केंद्र खुला था जिससे लहेरियासराय क्षेत्र के वार्ड निवासियों को सुविधा होती थी। इसके बंद रहने से लोगों को दरभंगा नगर निगम कार्यालय होर्डिंग टैक्स जमा करने जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि निगम को राजस्व संग्रह केंद्र दोबारा चालू करना चाहिए। साथ ही ई लाईब्रेरी बनाकर परिसर में बुजुर्गों के बैठने व फूलों का बगीचा विकसित करने की पहल हो। इससे परिसर की रौनक बढ़ेगी। साथ ही क्षेत्र के बुजुर्गों को सुबह-शाम टहलने-बैठने की सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.