पटना, मार्च 28 -- संपत्ति कर भुगतान के लिए रविवार को भी नगर निगम के सभी टैक्स काउंटर खुले रहेंगे। लोग छुट्टी के दिन भी संपत्ति कर का भुगतान कर सकेंगे। काउंटर सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुले रहेंगे। नगर निगम ने आम लोगों से अपील की है कि संपत्ति कर का भुगतान समय रहते करें ताकि शहर के विकास में आपका भी योगदान हो सके। काउंटर के अलावा घर बैठे भी संपत्ति कर का भुगतान कर सकेंगे। नये संपत्ति का कर निर्धारण के लिए टोल फ्री नंबर 155304 पर कॉल कर सम्पर्क कर सकते हैं। संपत्ति कर का भुगतान, असेस्मेंट एवं री-असेसमेंट के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन सुविधाएं उपलब्ध है। पटना नगर निगम के मुख्यालय और अंचल कार्यालयों में भी जाकर संपत्ति कर का भुगतान किया जा सकता है। बोरिंग रोड चौराहा और आयकर गोलंबर के पास संपत्ति कर संग्रहण के लिए विशेष काउंटर की व्यवस्था की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.