कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर, हिन्दुस्तान टीम। महापौर और भाजपा के छह बागी पार्षदों के बीच चल रही नगर निगम की रार आखिरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गई। महापौर प्रमिला पांडेय गुरुवार को लखनऊ पहुंचीं और वहां मुख्यमंत्री से मिलकर सफाई दी। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने यह पूछा कि नगर निगम के कार्यों में क्या बेटा हस्तक्षेप करता है? महापौर ने इससे इन्कार किया। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विनायकपुर में महापौर के बेटों द्वारा पार्क खरीदने के बारे में भी पूछा। महापौर के मुख्यमंत्री से मिलने जाने को लेकर शहर में अलग-अलग चर्चाएं गर्म रहीं। एक पक्ष में चर्चा यह थी कि मुख्यमंत्री ने महापौर से यहां छिड़े विवाद को लेकर बात की है। 'पार्षद विवाद पर कोई बात नहीं हुई' कई दिनों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांग रहे थे। गुरुवार को उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.