प्रयागराज, जुलाई 24 -- प्रयागराज। नगर निगम की एक महिला कर्मचारी ने कर अधीक्षक व अन्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जोन छह में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत महिला कर्मी ने उत्पीड़न की शिकायत मुख्यमंत्री से की। महिला कर्मी के हवाले से कहा जा रहा है कि जिस कर अधीक्षक पर उत्पीड़न का आरोप लगा, उसी से जांच कराकर रिपोर्ट भेजी गई। अब महिला कर्मी की शिकायत पर पूर्व में की गई जांच पर रिपोर्ट मांगी है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि महिला कर्मचारी पर उत्पीड़न की शिकायत प्राप्त हुई है। सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पांडेय की अध्यक्षता में कमेटी मामले की जांच कर रही हैं। महिला कर्मी के जोन छह से ट्रांसफर करने को लेकर भी चर्चा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...