बेगुसराय, मार्च 29 -- बेगूसराय,हिंदुस्तान प्रतिनिधि। बीते गुरुवार को नगर निगम सामान्य बोर्ड की विशेष बैठक मुख्य पार्षद पिंकी देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सशक्त स्थायी समिति द्वारा अनुमोदित वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को बोर्ड सदस्यों द्वारा स्वीकृति मिल गयी है। बजट में नगर में ऑटो स्टैंड के निर्माण और सुविधाओं के लिए 10 लाख रुपए का प्रावधान किया गया। बोर्ड की बैठक में अधिकांश पार्षद समेत नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार सिंह, सिटी मैनेजर राजीव रंजन सिंह आदि मौजूद थे। बजट को सदन से पारित कर नगर विकास एवं आवास विभाग को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। यह राशि आगामी वित्तीय वर्ष में शहर के ऑटो स्टैंड के लिए खर्च होने की संभावना है। इस निर्णय से शहर के ऑटो चालकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गौरतलब है कि फरवरी माह में हिंदुस्तान के बोले बेगू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.