फरीदाबाद, अप्रैल 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम सदन की पहली बैठक गुरुवार सुबह 11:00 बजे नगर निगम मुख्यालय में होगी। इसमें बजट पेश किया जाएगा। गत वर्ष के मुकाबले नए बजट में करीब 355 करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, बजट में फिलहाल नया कर लगने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बुधवार को नगर निगम सदन की बैठक की तैयारी चलती रही। निगम की ओर से केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खादय राज्यमंत्री राजेश नागर सहित सभी विधायकों, पार्षदों को सदन की बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। नगर निगम कर्मचारी पूरे दिन बैठक की तैयारी में जुटे रहे। सूत्रों के मुताबिक, नगर निगम का बजट करीब 1,963 करोड़ रुपये का हो सकता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट 1604.73 करोड़ रुपये का था। गुरुवार सुबह 11 :00 बजे न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.