बिहारशरीफ, जुलाई 12 -- नगर निगम की तरफ से मणिराम अखाड़ा में चढ़ाया गया लंगोट लोगों ने मांगी शहर व देश के लिए अमन शांति की दुआ फोटो : नगर निगम लंगोट : बिहारशरीफ बाबा मणिराम अखाड़ा में शनिवार को लंगोट अर्पण करते नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा व अन्य अधिकारी। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बाबा मणिराम अखाड़ा में शनिवार को नगर निगम कार्यालय की तरफ से अधिकारियों व कर्मियों ने लंगोट अर्पण कर शहर व देश के लिए अमन शांति की दुआ मांगी। नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने अधिकारियों व कर्मियों के साथ लंगोट अर्पण किया। उन्होंने कहा कि नालंदा की धरती कई नियामतों से सजी-धजी है। यहां के कण-कण में न सिर्फ ज्ञान और धर्म छुपा हुआ है, बल्कि एक गौरवशाली इतिहास भी छुपा है। मौके पर अमरकांत भारती, अमरेश कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.