गाज़ियाबाद, नवम्बर 7 -- गाजियाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी बैठक 12 नवंबर को होगी। इसमें कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। साथ ही विकास कार्यों के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।वहीं निगम पार्षद कार्यकारिणी के बाद बोर्ड बैठक कराने की मांग कर रहे हैं। महापौर सुनीता दयाल ने सदन सचिव को पत्र लिखकर कार्यकारिणी बैठक कराने के लिए कहा है। निगम ने बैठक की तैयारी शुरू कर दी है। कार्यकारिणी बैठक का एजेंडा पार्षदों को भेजा जा रहा है। कार्यकारिणी बैठक में उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा पार्षद अमित त्यागी, गौरव सोलंकी, प्रवीण चौधरी और राजीव शर्मा कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।माना जा रहा है कि महापौर सुनीता दयाल जिस नाम पर सहमति देंगी उनमें से ही कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चुना जाएगा। 12 नवंबर की सुबह 11 ...