गया, मई 21 -- गया जी नगर निगम क्षेत्र के दर्जनों सरकारी भवन पर करोड़ो रुपये का होल्डिंग टैक्स बकाया है। शहर के ऐसे लगभग 54 संस्थान हैं जिनपर नगर निगम के 6 करोड़ 60 लाख से अधिक बकाया है। सभी निगम को भवन कर जमा कर दे तो उस राशि से निगम कई महीने तक अपने कर्मियों को वेतन दे सकता है। शहर के आवासीय व व्यवसायी भवन कर लोग जमा कर रहे हैं। वहीं, सरकारी भवनों में कुछ तो जमा कर रहे है, लेकिन कुछ पर एक करोड़ से अधिक राशि बाकी है। इसके लिए निगम की ओर से लगतार पत्रचार किया जा रहा है। 6 करोड़ से अधिक सरकारी भवनो पर है बकाया गया जी नगर निगम के दिए गये आकड़ों के अनुसार सत्र 2025-26 के दौरान शहर के 54 से अधिक सरकारी भवनों पर छह करोड़ से अधिक बकाया है। इनमें सबसे अधिक अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज पर 1 करोड़ 96 लाख की राशि बकाया दिखाया गया है। इसके अलावा सरकारी बस स्टैंड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.