लखनऊ, फरवरी 13 -- नगर निगम के जोन आठ के खरिका प्रथम वार्ड में नगर निगम की राजस्व टीम ने सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर कराए गए निर्माण पर गुरुवार को बुलडोजर चला दिया। इस दौरान निर्माणकर्ताओं ने विरोध किया पर पुलिस के आगे उनकी नहीं चली। गुरुवार की दोपहर नगर निगम के राजस्व निरीक्षक अश्विनी चन्द्र तिवारी, लेखपाल अनूप गुप्ता व लालता प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ खरिका प्रथम वार्ड के विनायकी तालाब पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक खसरा संख्या 136 व 132 की सरकारी जमीन पर स्थानीय लोगों ने अवैध बाउंड्री खड़ी कर ली थी। इसे तोड़ने के लिए जब नगर निगम का बुलडोजर चला तो निर्माणकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। ध्वस्तीकरण के बाद मौके पर आई राजस्व टीम ने खसरा संख्या 132 की भूमि पर नगर निगम का बोर्ड भी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.