लखनऊ, नवम्बर 19 -- नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए तैयार किए गए पुनरीक्षित बजट में न कोई नया टैक्स लगाया और न ही किसी मौजूदा टैक्स में बढ़ोतरी की है। कार्यकारिणी की बैठक में केवल विकास कार्यों और विभिन्न मदों के व्यय में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। कुल मिलाकर नगर निगम ने 33 अरब 92 करोड़ रुपए की आय का बजट पास किया है। नगर निगम ने राजस्व मद में इस वर्ष 22 अरब 66 करोड़ 24 लाख रुपए की आमदनी का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके मुकाबले खर्च का अनुमान 22 अरब 65 करोड़ 41 लाख रुपए रखा गया है। यानी राजस्व मद में आय और व्यय लगभग बराबर रहने की स्थिति है। इसके अलावा सीएम ग्रिड योजना, अमृत योजना, नए गौशालाओं की स्थापना, शूटिंग रेंज का निर्माण और कई अन्य विकासकार्यों के लिए पूंजीगत मद में कुल 10 अरब 92 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस बजट के मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.