प्रयागराज, मार्च 26 -- नगर निगम कार्यकारिणी की गुरुवार को बजट पर बैठक होगी। प्रयागराज स्मार्ट सिटी के भवन में दोपहर 12 बजे से होने वाली बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश करने की तैयारी है। इसमें शहर में एक ओपन स्टेडियम बनाने और एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव शामिल है। दोनों प्रस्ताव महापौर गणेश केसरवानी की ओर से दोनों प्रस्ताव कार्यकारिणी के पटल पर रखा जा सकता है। महापौर ने बताया कि शहर में एक आधुनिक स्टेडियम की आवश्यकता है। प्रस्ताव पास होने के बाद जमीन चिह्नित करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा। शासन से स्टेडियम निर्माण के लिए बजट की मांग की जाएगी। एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव कार्यकारिणी से पास होने के बाद केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। कार्यकारिणी के कुछ सदस्य गृहकर बढ़ोतरी का मुद्दा भी बैठक में उठा सकते हैं। इसके अलावा यमुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.