प्रयागराज, जून 2 -- नगर निगम के छह कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। छह सीटों के लिए सात प्रत्याशी मैदान में थे। एक प्रत्याशी के चुनाव से हटने के बाद 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में राजू शुक्ला, रूद्र सेन जायसवाल, संजय पासवान, रिया केसरवानी, शिव नारायण यादव और रमीज अहसन निर्वाचित हुए हैं। नवनिर्वाचित सदस्यों में पांच भारतीय जनता पार्टी और एक समाजवादी पार्टी के हैं। छह सीटों के लिए चुनाव में भाजपा के पांच और सपा के दो प्रत्याशी मैदान में थे। नगर निगम के नए भवन में सोमवार सुबह 11 बजे भाजपा के पांच और सपा के दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन किया। 11:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक समय निर्धारित किया गया था। इस दौरान सपा के नेम यादव पर नाम वापस लेने के लिए भाजपा की ओर से दबाव बन रहा था। मौके पर मौजूद पार्षदों ने बताया कि नेम ने सपा के दूसरे प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.