प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज। नगर निगम कार्यकारिणी की छह रिक्त सीटों के लिए सोमवार को चुनाव होगा। छह सीटों के लिए सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पांच और समाजवादी पार्टी ने दो प्रत्याशी उतारा है। भाजपा ने रविवार शाम प्रत्याशी के तौर पर राजू शुक्ला, रूद्रसेन जायसवाल, संजय कुमार पासी, रिया केसरवानी और शिवनारायण यादव के नामों की घोषणा की। सपा ने शनिवार को नेम यादव और रमीज अहसन को प्रत्याशी घोषित किया था। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुनीता दरबारी, शिवसेवक सिंह, अमित सिंह, अजय यादव, नीरज गुप्ता और बलराम पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में छह सीटें रिक्त हुई हैं। दोपहर 1.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक मतदान और उसके बाद मतगणना होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.