मेरठ, सितम्बर 6 -- मेरठ। नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष विमला वाल्मीकि समेत छह सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। अब इन छह सदस्यों के स्थान पर नगर निगम बोर्ड के सदस्य चुनाव करेंगे। मेयर हरिकांत अहलूवालिया का कहना है कि नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई होगी। इसको लेकर जल्द विचार-विमर्श किया जाएगा। वर्ष 2023 में मेयर हरिकांत अहलूवालिया के नेतृत्व में नगर निगम के नये बोर्ड के गठन के बाद सितंबर-2023 में कार्यकारिणी के 12 सदस्यों का चुनाव हुआ था। नगर निगम अधिनियम के तहत आधे सदस्य उस माह की पहली तारीख से सेवानिवृत्त हो जाएंगे, जिस महीने में पहला चुनाव हुआ होगा। इस तरह नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष विमला वाल्मीकि समेत छह सदस्य स्वत:कार्यकारिणी से सेवानिवृत्त हो गए। इस तरह भाजपा के संजय सैनी, पवन चौधरी, पूनम गुप्ता और विम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.