रांची, फरवरी 21 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम के थर्ड और फोर्थ ग्रेड के 100 से अधिक कर्मचारी गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहें। इस दौरान निगम कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने से लेकर अन्य कई सेवाएं पूरी तरह से बाधित रहीं। लोग सुबह से ही कार्यालय पहुंचते रहे और वापस लौटकर जाते रहे। वहीं, अधिकारियों के टेबल पर फाइलों के मूवमेंट का काम भी ठप रहा। हालांकि, इसके बाद दोपहर करीब 1.30 बजे रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल से नगर प्रशासक ने वार्ता की। जिसके बाद संघ ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक प्रशासक ने एमएसीपी के मामले में सभी कर्मियों का नियुक्ति से लेकर अब तक एमएसीपी की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर नगर विकास के प्रधान सचिव को भेजने की बात कही। वहीं, सेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.