अल्मोड़ा, जुलाई 9 -- समस्याओं को लेकर बुधवार को भी नगर निगम कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। जल्द अधिकारियों की नियुक्ति और अन्य समस्याओं के निदान की मांग की। धरना स्थल पर पहुंचे सीडीओ और मेयर के आश्वासन के बाद कर्मचारी माने। बुधवार को भी देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ और उत्तराखंड नगर निकाय कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि नगर निगम तो बना दिया है, लेकिन अब तक यहां स्थाई नगर आयुक्त और लेखाधिकारी की तैनाती नहीं की गई है। इसका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। कर्मचारियों का बढ़ता आक्रोश देख बुधवार को सीडीओ रामजीशरण शर्मा और मेयर अजय वर्मा धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को मनाने का प्रयास किया। समस्याओं के निदान का आश्वासन देने के बाद कर्मचारी माने। यहां देवभूमि उत्तराखंड सफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.