मेरठ, मई 8 -- मेरठ। शहर की जनता को बंदरों के आतंक से जल्द निजात मिलेगी। नगर निगम और वन विभाग की टीम शहर में अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ेगी। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने वन विभाग से वार्ता की। वन विभाग के अधिकारियों ने सहयोग का आश्वासन दिया। बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए नगर निगम के आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का ढेर है। बंदरों को पकड़ने में नगर निगम और वन विभाग एक दूसरे पर बात डालकर पल्ला झाड़ लेते हैं। शहर में आए दिन लोगों को बंदर हमला कर घायल कर रहे हैं। कई बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। नगर निगम की बैठक में पार्षदों ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रमुखता से आवाज उठाई थी। अब शहर में बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग और नगर निगम टीम काम करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.