जमशेदपुर, मार्च 17 -- मानगो नगर निगम और मानगो अंचल कार्यालय बनाने की चल रही प्रक्रिया के खिलाफ बालीगुमा और गोड़गोड़ा ग्रामसभा के संयुक्त तत्वावधान में आज डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन होगा। सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन सोरेन ने कहा कि प्रस्तावित कार्यालय निर्माण की भूमि आदिवासियों के पूर्वजों की श्मशान भूमि है। पश्चिम दिशा में पत्थर पर आदिवासियों के इष्ट देवता बिदु चांदन की पूजा-अर्चना की जाती है। आदिवासियों के पवित्र और धार्मिक स्थल के साथ छेड़छाड़ दुर्भाग्यपूर्ण है। एक ओर, जहां ग्रामसभा को निर्णायक अधिकार देने के लिए पेसा कानून की नियमावली बन रही है, वहीं दूसरी ओर, जमीनी स्तर पर प्रशासन द्वारा ग्रामसभा को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसके कारण वे जिला प्रशासन के समक्ष आज प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.