वाराणसी, मई 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम उपकेंद्र में सोमवार सुबह ब्रेकर ब्लास्ट होने से एक संविदा कर्मचारी झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल वीरेंद्र सिंह पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर के अध्यक्ष हैं। हादसे के चलते उपकेंद्र से एक घंटे से अधिक समय के लिए सप्लाई बाधित रही। सर्किल प्रथम के अधीक्षण अभियंता प्रमोद गोगानिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नगर निगम की लागशीट जब्त कर ली गई है। सुबह उपकेंद्र में इनकमिंग पैनल टू पर वीरेंद्र सिंह को मरम्मत कार्य में लगाया गया था। इसके लिए मेन सप्लाई बंद करने के लिए शटडाउन लिया गया था। इस बीच सुबह करीब नौ बजे अचानक ब्रेकर सर्किट ब्लॉस्ट कर गया और फ्लैशिंग हुई। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गए। सीना, हाथ और पेट का कुछ हिस्सा झुलस गया। जानकारी मिलने पर अन्य कर्मचारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.