मेरठ, मार्च 11 -- नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने सोमवार को नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में भारी फेरबदल कर दिया है। नई अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी को स्ट्रीट लाइट, लाइसेंस और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की जिम्मेदारी दी गई है। उधर, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार को जीएम जल, वाहन डिपो,जनसूचना, डूडा आदि की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को नगर आयुक्त की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल का आदेश जारी किया। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार को स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण, विज्ञापन आदि का कार्य दिया गया है। सहायक नगर आयुक्त शरद पाल को पार्किंग, संपत्ति, किराया, अतिक्रमण आदि की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिहं यादव को नजारत और उद्यान की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए अनुबंधित फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.