प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज। नगर निगम के कर्मचारियों को अब समय से आना होगा। नगर निगम परिसर में प्रवेश के तुरंत बाद ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने का आदेश दिया है। नगर आयुक्त ने बुधवार को नगर निगम के कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति की जांच की तो बड़ी संख्या में कर्मचारियों के विलंब से कार्यालय आने का पता चला। नगर आयुक्त ने तुरंत कर्मचारियों के समय से कार्यालय आने का आदेश दिया। आदेश के तहत सहायक नगर आयुक्त कार्यालयों का औचक निरीक्षण भी करेंगे। जरूरत पड़ने पर विजिलेंस से भी जांच कराई जाएगी। आदेश के बाद नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के नागरिकों को बेहतर और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कर्मचारियों का समय से कार्यालय आना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.