गढ़वा, जनवरी 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झामुमो ने लंबे विचार-विमर्श के बाद गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। झामुमो ने निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केशरी को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। इस संबंध में शनिवार को झामुमो जिला कमेटी के लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आधिकारिक जानकारी दी। बताया गया कि शुक्रवार की देर रात पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर एक अहम बैठक आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शंभू राम ने की। बैठक में केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में संतोष केशरी के अलावा अनीता दत्त, कंचन साहू, जितेंद्र सिंहा और मासूम खान के नामों पर चर्चा हुई। देर रात तक चले विचार-विमर्श और आपसी सहमत...