बोकारो, जनवरी 13 -- मंगलवार को चास नगर स्थित पार्टी कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की रणनीतियों पर चर्चा करना और संगठन की धरातलीय मजबूती की समीक्षा करना था। बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने स्पष्ट किया कि पार्टी इस बार शहरी क्षेत्रों में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि चास नगर निगम के चुनाव पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का विषय हैं और झामुमो कार्यकर्ता दम-खम के साथ मैदान में उतरेंगे। महानगर अध्यक्ष ने हर एक बूथ कमेटी की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.