धनबाद, अक्टूबर 30 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। हाउसिंग कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड अध्यक्षों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह धनबाद नगर निगम के प्रभारी अजय दुबे ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ लड़ेगी। वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने की। प्रभारी ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति का मुख्य आधार है। वार्ड अध्यक्ष अपने-अपने वार्ड में अपनी सक्रियता और तेज करें, ताकि बूथ स्तर पर कांग्रेसजन और आमलोगों में उत्साह बढ़े। आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के बल पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। जिलाध्यक्ष ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.