दुमका, जनवरी 7 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। ईवीएम मशीन से दलीय आधार पर अविलंब नगर निकाय चुनाव कराने की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पंचायत बासुकीनाथ के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद अभयकांत प्रसाद, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, जिलाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष निवास मंडल, व नगर भाजपा अध्यक्ष पूनम देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा द्वारा राज्यपाल के नाम नपं प्रशासक सागेन हेम्ब्रम को एक मांग पत्र भी सौंपा गया। इससे पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरीय नेता अभयकांत प्रसाद ने कहा कि झारखंड की गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल है। राज्य में केवल भ्रष्टाचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव नहीं कराए जाने से अधिकारी बेलगाम होकर भ्रष्...