रांची, फरवरी 22 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू नगर पंचायत में एक अध्यक्ष और 13 पार्षद पदों के लिए सोमवार को मतदान होना है। अध्यक्ष पद के लिए कुल सात प्रत्याशी जीतेन्द्र उरांव, विजय बड़ाइक, राजेश उरांव, राजेश पातर, घासीराम उरांव, कृष्णा मुंडा और शंकर सिंह चुनाव मैदान में हैं। 13 पार्षदों के लिए 50 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। बुंडू नगर पंचायत में कुल 16,625 मतदाता हैं जो कुल 16 मतदान केंद्रों पर अपना वोट डालेंगे। यहां पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 8168, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 8457 हैं। इस तरह महिलाओं मतदाताओं की संख्या पुरुषों से 289 अधिक हैं। वहीं थर्ड जेंडर की संख्या शून्य है। सबसे अधिक मतदाता वार्ड नंबर नौ में हैं, जहां कुल 2038 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता वार्ड नं 13 में है। यहा...