जामताड़ा, फरवरी 21 -- नगर निकाय चुनाव को लेकर एसपी एवं एसडीओ ने क्यूआरटी के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च जामताड़ा, प्रतिनिधि। आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में शनिवार को उसपी राज कुमार मेहता एवं एसडीओ अनंत कुमार ने पुलिस बल और क्विक रिस्पांस टीम (यूआरटी) के साथ शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था। मार्च की शुरुआत जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से हुई। जो शहर के प्रमुख चौराहों, घनी आबादी वाले क्षेत्रों और मतदान केंद्रों वाले इलाकों से होकर गुजरी। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे बिना कि...