सराईकेला, फरवरी 5 -- सरायकेला, सवांददाता। नगर पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को एनआर सीएम एसओई स्कूल सरायकेला में जिला प्रशिक्षण कोषांग की ओर से सरायकेला प्रखंड के मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण लेने वाले मतदान कर्मियों में पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ मतदान पदाधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान सभी कर्मियों को आदर्श आचार संहिता, विधि-व्यवस्था, मतदान दल का गठन, मतपेटिका, मतदान सामग्री, मतपत्र, मतदान केंद्र का संचालन, मतदान पदाधिकारी के बीच कर्तव्यों का आवंटन, मतपेटिका की तैयारी, मतपेटिकाओं के परिचालन संबंधी जानकारी, मतपत्र लेखा, पेपरसील लेखा, पीठासीन पदाधिकारी की डायरी, सभी महत्वपूर्ण प्रपत्र की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान सभी मतदान कर्मियों को बारी-बारी से मतपेटी संचालन की पूरी जानकारी के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.