चाईबासा, जून 6 -- चाईबासा। झारखण्ड राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न नगर निगम , नगर परिषद एवं नगर पंचायत के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राज्य के मंत्री, सांसद , विधायक एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों को निकायों का पर्यवेक्षक मनोनीत किया है। इस निमित प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय को नगर परिषद चाईबासा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ने सभी पर्यवेक्षकों को प्रदत्त उत्तरदायित्व को पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ निभाते हुए नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए कहा है। कांग्रेस आगामी नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से ले रही है। निकाय चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर पार्टी शहरी जनमानस के बीच अपनी भूमिका तय करना चाहत...