रांची, जनवरी 7 -- खूंटी, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव शीघ्र कराने, दलीय आधार पर चुनाव संपन्न कराने तथा ईवीएम के माध्यम से मतदान कराने की मांग को लेकर बुधवार को जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से उपायुक्त कार्यालय के समीप एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना कार्यक्रम जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। धरना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि पिछले दो से ढाई वर्षों से नगर निकाय चुनाव नहीं होने के कारण आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला हनन हो रहा है। नगर निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अभाव में प्रशासन के भरोसे शासन चलाया जा रहा है, जो लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि केंद्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.