रांची, जनवरी 24 -- खूंटी, संवाददाता। आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) खूंटी जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि झामुमो आगामी नगर निकाय चुनाव एकजुटता, संगठनात्मक अनुशासन और पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने सभी प्रखंड एवं वार्ड प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे बूथ कमेटियों का पुनर्गठन करें और सक्रिय, समर्पित तथा जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपें। उन्होंने कहा कि चुनाव में संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर की सक्रियता ह...