साहिबगंज, जनवरी 4 -- साहिबगंज। नगर निकाय चुनाव शीघ्र कराने व दलीय आधार पर चुनाव कराने को लेकर भाजपा की ओर से राज्य व्यापी आंदोलन सोमवार से शुरू किया जायेगा। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर पांच जनवरी को बरहरवा में, 6 जनवरी को राजमहल एवं सात जनवरी को साहिबगंज नगर में भाजपा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे। बरहरवा एवं साहिबगंज नगर के धरना-प्रदर्शन में राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा एवं राजमहल के धरना-प्रदर्शन में पूर्व सांसद सुनील सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे। भाजपा का आरोप है की राज्य में करीब तीन साल से नगर निकाय चुनाव नहीं होने से लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है। जनप्रतिनिधियों के अभाव में नगर निकायों में अफसरशाही हावी है। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार की यह नीति जनविरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.