दुमका, फरवरी 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त ने सभी कोषांगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी भी कोषांग को अतिरिक्त मानव संसाधन की आवश्यकता हो तो उसकी मांग समय पर सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मियों से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए। प्रशिक्षण के दौरान मतपेटिका खोलने एवं बंद करने की प्रक्रिया की समुचित जा...