रांची, जनवरी 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसको लेकर कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में अग्रणी संगठन विभाग के अध्यक्ष, चेयरमैन और प्रमुख कांग्रेसजन की बैठक हुई। नगर निकाय चुनाव राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए सार्थक होती है, जहां गांव की सरकार, गांवों में विकासोन्मुख होकर काम करती है। बैठक के बाद मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव की सफलतापूर्वक संचालन के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से 11 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया जाएगा। वहीं, नगर निगम क्षेत्र के लिए नौ सदस्यीय समिति और नगर परिषद के लिए पांच और नगर पंचायत के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन अवलिंब किया जाएगा। इसके दो-दो पर्यवेक्षक प्रत्...