दुमका, फरवरी 23 -- दुमका। प्रतिनिधि नगर निकाय आम निर्वाचन-2026 के तहत 23 फरवरी को नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर रविवार को इंडोर स्टेडियम, दुमका में निर्मित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों से वार्ता कर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित मतदान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्रियों का वितरण सुव्यवस्थित ढंग से किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों द्वारा लगातार नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.