पलामू, जून 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने बुधवार को जिले के सभी नगर निकाय में संचालित कार्यो की जानकारी ली। साथ ही कार्यपालक पदाधिकारियों को स्थानीय लोगों के बेहतरी के मद्देनजर योजनाओं को क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। आंतरिक राजस्व बढ़ाने तथा मॉनसून के मद्देनजर ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त रखने के लिए सभी जरूरी उपाय करने का निर्देश दिया। पलामू समाहरणालय में समीक्षा बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त ने मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड 23 में निर्माण कराए जा रहे इंडोर स्टेडियम की प्रगति की जानकारी उन्होंने ली। बताया गया कि कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कुछ पेड़ काटने की आवश्यकता गई जिसके कारण डीएफओ से पत्राचार किया गया है। स्टेडियम के चारों ओर पाथ वे निर्माण पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कोयल रिवर पॉइंट पर टूटे हुए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.