बक्सर, मार्च 31 -- बक्सर। ईद पर्व के मद्देनजर जिले के सभी नगर निकाय अंतर्गत सोमवार की अहले सुबह से साफ-सफ़ाई, ब्लीचिंग आदि का कार्य कराया गया। इस दौरान ईद-उल-फितर की नमाज को लेकर जगह-जगह साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस क्रम में नगर परिषद बक्सर व डुमरांव सहित नगर पंचायत चौसा, ब्रह्मपुर व इटाढ़ी के कर्मियों ने अपने-अपने इलाके में स्थित मस्जिदों व ईदगाहों के समीप पहुंचकर साफ-सफाई की। साथ ही ब्लीचिंग का छिड़काव भी किया। ईद-उल-फितर के पर्व को लेकर मुस्लिम मुहल्लों व कॉलोनियों में चहल-पहल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.