गोपालगंज, अगस्त 1 -- गोपालगंज सदर। नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कोटवा गांव निवासी बिचुन मांझी के रूप में की गई है। वह बाइक से बाजार जा रहा था। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.